पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विभागीय आर्थिक परिषद का गठन, विद्यार्थियों को मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों की विभागीय आर्थिक परिषद का गठन किया गया। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
विभागीय आर्थिक परिषद की ओर से अध्ययनशाला में आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इनमें विभागीय सेमिनार सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी शामिल हैं।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
परिषद के गठन के दौरान पदाधिकारियों का निर्विरोध मनोनयन किया गया। इसमें नीलेश साहू को अध्यक्ष और चंचल वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।
वहीं निकिता चौधरी को सचिव और हर्षिता साहू को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई। दोनों एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं हैं।
डॉ. सुनील कुमार कुमेटी होंगे प्रभारी शिक्षक
विभागीय आर्थिक परिषद के प्रभारी शिक्षक डॉ. सुनील कुमार कुमेटी हैं। उनके मार्गदर्शन में परिषद के पदाधिकारी और विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे।
परिषद के गठन के अवसर पर अर्थशास्त्र अध्ययनशाला के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवीन्द्र ब्रम्हे, विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. सोनकर, डॉ. अर्चना सेठी, डॉ. कपिल चंद्रा और डॉ. प्रगति कृष्णन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अर्थशास्त्र अध्ययनशाला के विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।








