Close

आज का राशिफल 13 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए चौथे मंगला गौरी के व्रत का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। किसी से साझेदारी सोच-विचार कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव पीड़ा महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभलकर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बडी जोखिम अभी न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन हो, तो अभी थोडा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

 

scroll to top