#धार्मिक

Aaj Ka Panchang 4 September 2026: जन्माष्टमी पर बना खास संयोग, जानें तिथि-नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय

Advertisement Carousel

आज का पंचांग 4 सितंबर 2026: आज शुक्रवार के दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। आज अष्टमी तिथि मध्यरात्रि 12:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी।

आज की तिथि और नक्षत्र
शक संवत: 1948
विक्रमी संवत: 2083
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: अष्टमी, मध्यरात्रि 12:13 बजे तक
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: रोहिणी, रात 11:04 बजे तक
योग: हर्षण, दोपहर 3:44 बजे तक
करण: बालव, दोपहर 1:20 बजे तक
चंद्रमा: वृषभ राशि
सूर्य: सिंह राशि
ऋतु: वर्षा
अयन: दक्षिणायन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 6:00 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:39 बजे
चंद्रोदय: रात 11:29 बजे
चंद्रास्त: 5 सितंबर को दोपहर 1:05 बजे

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 3:55 बजे से 4:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
अमृत काल: रात 8:03 बजे से 9:33 बजे तक

4 सितंबर का चौघड़िया

चर: सुबह 6:00 से 7:35 बजे तक
लाभ: सुबह 7:35 से 9:10 बजे तक
अमृत: सुबह 9:10 से 10:45 बजे तक
काल: सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

आज का राहुकाल और अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
यमगंड: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

इस दौरान महत्वपूर्ण शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक मान्यता है।

जन्माष्टमी पर निशिता पूजा का शुभ समय

आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी की निशिता पूजा का मुहूर्त रात 11:57 बजे से 5 सितंबर की रात 12:43 बजे तक रहेगा। पूजा की कुल अवधि करीब 45 मिनट है।

इसी मध्यरात्रि के आसपास भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा और भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

जन्माष्टमी पर आज का उपाय

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम या गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। साथ ही श्रद्धापूर्वक ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।