केदार कश्यप का निवास घेरने कांग्रेसी कार्यकर्त्ता,सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट और बंगले में तोड़फोड़ भी की

रायपुर। सर्किट हाउस कर्मचारी के साथ वन मंत्री केदार कश्यप के कथित गाली-गलौच और मारपीट का विरोध करते हुए शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। वे वन मंत्री के इस्तीफे और हटाए जाने की मांग को लेकर मंत्री निवास घेरने निकले। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की और बंगले में तोड़फोड़ भी की। इसमें एक महिला सुरक्षा कर्मी को सिर पर चोट आई जिसे सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया।
भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि चरण दास महंत जी ने बताया था कांग्रेसी चमचे है?गुंडागर्दी भी करते है तोड़फोड़ भी करते है उपद्रवी है नहीं बताया था।क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है,महिला पुलिस कर्मी से बदतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ निंदनीय है। कांग्रेस का यह कृत्य घृणित कृत्य है। प्रदर्शन के नेतृत्व कर्ता पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उधोराम वर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस भवन से निकले कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और बैरिकेटिंग लगाकर मोतीबाग के पास रोका कांग्रेस के नेताओं को चोटे भी आई।