#crime #प्रदेश

CG Breaking : महिला थाना के सामने एक महिला ने खुद को किया आग के हवाले,मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की।



किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।