#धार्मिक

आज का पंचांग 15 सितंबर : आज नवमी तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Advertisement Carousel

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 24, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 31, रवि उल्लावल 22, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।



मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। तैतिल करण रात्रि 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत पर्व – महालय नवमी का श्राद्ध, सौभाग्यवती मातृ नवमी।

सूर्योदय का समय 15 सितंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 6 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 26 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 15 सितंबर 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 33 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 सितंबर 2025 :
सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 58 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें।