Close

आज का इतिहास 20 सितंबर : भारतीय विद्रोह 1857 के दौरान, ब्रिटिश सैनिकों ने दिल्ली शहर पर कब्जा कर लिया और विद्रोही बलों से मुक्त कराया

20 सितंबर 1857 को, भारतीय विद्रोह 1857 (जिसे सिपाही विद्रोह के रूप में भी जाना जाता है) के दौरान, ब्रिटिश सैनिकों ने दिल्ली शहर पर कब्जा कर लिया और विद्रोही बलों से मुक्त कराया। 1857 का भारतीय विद्रोह भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण और व्यापक विद्रोह था। आज के इस लेख में हम आपको 20 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 20 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

20 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1388- दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन 20 सितंबर 1388 को हुआ।
1547- मध्यकालीन भारत का एक विद्वान साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म 20 सितंबर 1547 को हुआ।
1819- गोवा के वैज्ञानिक-क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन 20 सितंबर 1819 को हुआ।
1856- भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म 20 सितंबर 1856 को हुआ।
1857- मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र ‘द हिन्दू’ जी एस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में 20 सितंबर 1857 को पहली बार प्रकाशित हुआ।
1897- मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म 20 सितंबर 1897 को हुआ।
1897- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री सोफिया लोरेन का जन्म 20 सितंबर 1897 को हुआ।
1911- भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म 20 सितंबर 1911 को हुआ।
1924- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का जन्म 20 सितंबर 1924 को हुआ।
1927- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन 20 सितंबर 1927 को हुआ।
1933- भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेजी महिला एनी बेसेंट का निधन 20 सितंबर 1933 को हुआ।
1942- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन 20 सितंबर 1942 को हुआ।
1948- भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को हुआ।
1996- प्रसिद्ध साहित्यकार दया पवार का निधन 20 सितंबर 1996 को हुआ।
1999- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री राजकुमारी का निधन 20 सितंबर 1999 को हुआ।
2009- हिन्दी भाषा की प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री, नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन 20 सितंबर 2009 को हुआ।
2009- मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को 20 सितंबर 2009 में आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2012- भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन 20 सितंबर 2012 को हुआ।
2017- हिन्दी सिनेमा में सन् 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन 20 सितंबर 2017 को हुआ।

scroll to top