#प्रदेश

तेज रफ़्तार क्रेन ने मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे 8 श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल

Advertisement Carousel

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार क्रेन ने 8 श्रद्धालुओं को रौंद दिया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई। जब कि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां सभी श्रद्धालु दंतेश्वरी मंदिर दर्जन करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान भक्तों को क्रेन ने कुचला। जिससे युवती साक्षी की मौत हो गई और और प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही एक अन्य भी घायल हो गई। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में धुत था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। हादसे में घायल प्राची के पिता मजदूरी करते हैं। जिससे घर चलता है। मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर चलाना, पढ़ाना और और प्राची की कमर में लगी गंभीर चोट से जूझना और इलाज कराने की जिम्मेदारी आन पड़ी है।

वहीं दंतेवाड़ा में भी एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भी श्रद्धालुओं एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई हे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।