आज का पंचांग 2 अक्टूबर : आज सर्वपितृ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 10, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17, रबि-उल्लावल 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण पूर्वाह्न 11 बजे तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार अश्विन महालय अमावस्या, सर्वपितृ-श्राद्ध, चतुर्दशी।
अमावस्या तिथि का श्राद्ध, श्राद्ध समाप्त, पितृ-विसर्जन, महात्मा गांधी जयंती।
सूर्योदय का समय 2 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 अक्टूबर 2024 : शाम में 6 बजकर 5 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 46 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
आज का उपाय : भोजन बनाकर पंचवली निकालें और गाय, कुआ, कुत्ते, बिल्ली और ब्राह्मण को भोजन कराएं।