58 की उम्र में अरबाज खान फिर से बने पिता, पत्नी शूरा ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शूरा को 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार, 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। सलमान खान भी अपने परिवार के साथ इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल स्थित फार्महाउस से वापस आ रहे हैं।
अरबाज और शूरा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अरबाज के भाई और एक्टर सलमान खान भी इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से वापस आ रहे हैं। अरबाज और शूरा ने हाल ही में सितारों से सजी गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरा खान परिवार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं। सलमान खान भी इस इवेंट में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शामिल हुए थे।
अरबाज खान और शुरा खान की प्रेम कहानी बॉलीवुड के पर्दे के पीछे पनपे रोमांस की कहानी है। दोनों की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। अरबाज जब ‘पटना शुक्ला’ के निर्माता थे, तब शूरा लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थीं। सेट पर, उनका प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया और फिर उन्हें प्यार हो गया। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए।
गौरतलब है कि यह अरबाज खान का दूसरा बच्चा है, उनकी पहली शादी एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा से हुई थी जिनके साथ उनका एक बेटा अरहान खान है। मलाइका और अरबाज 1998 से 2017 तक शादीशुदा रहे। 19 साल की शादी के बाद 2017 में दोनों अलग हो गए।