Close

आज का पंचांग 7 अक्टूबर : आज नवरात्रि का 5वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 15, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 22, रबी-उल्सानी-03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार उपांग ललिता व्रत।

सूर्योदय का समय 7 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 अक्टूबर 2024 : शाम में 6 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 7 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 44 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजे से 6 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 19 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।

scroll to top