#धार्मिक

Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन-प्रेम और सेहत का हाल

Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: आज गुरुवार का दिन है और गुरु प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। किसी राशि के लिए आर्थिक मामलों में राहत के संकेत हैं तो किसी को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशिफल: भावनात्मक उलझन में आज आएगी कमी

मेष राशि वालों के लिए आज राहत का दिन है। संतान, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में भावनात्मक उलझन पहले के मुकाबले कम होगी। शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में स्पष्टता आएगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव कम होंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। संतान को लेकर चल रही चिंता भी कम हो सकती है। आय में कुछ अस्थिरता रह सकती है। घर में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा और मां से जुड़े मामलों में शुभता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज शिव पूजा से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: भगवा | शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल: पैसों को लेकर तनाव संभव

वृषभ राशि वालों का मन आज कुछ हल्का रहेगा। घर में चल रही अस्थिरता कम हो सकती है, हालांकि मां की सेहत और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी होगा। घर में पैसों को लेकर तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य और दिनचर्या से जुड़े बड़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा। साहस और संचार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बना रहेगा। शिव पूजा मानसिक अस्थिरता को शांत करने में सहायक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
उपाय: भगवान शिव को दूध अर्पित करें।

मिथुन राशिफल: रचनात्मक विचारों का मिलेगा फायदा

मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर कोई नया बिजनेस आइडिया, समस्या का समाधान या रचनात्मक योजना सूझ सकती है। शिक्षा और क्रिएटिव कामों में स्पष्टता रहेगी। भाई-बहन से जुड़े तनाव में कमी आने के संकेत हैं। हालांकि करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार जारी रहेगा। ऊर्जा में भी पहले के मुकाबले संतुलन आएगा।

शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

कर्क राशिफल: साहस और प्रयास करना न छोड़ें

कर्क राशि वालों के लिए आज वाणी और धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। बड़े वित्तीय फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। वहीं दूसरी ओर ग्रहों की शुभ स्थिति आपको साहस और आत्मविश्वास देगी। ज्ञान और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें और स्वास्थ्य के लिए आराम को प्राथमिकता दें।

शुभ रंग: मोती सफेद | शुभ अंक: 1
उपाय: चंद्रदेव को चावल अर्पित करें।

सिंह राशिफल: आज कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें

सिंह राशि वालों को आज मानसिक स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत है। कल के मुकाबले भावनात्मक उलझन कम होगी, लेकिन बड़े व्यक्तिगत फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति स्पष्ट रहेगी और पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लिए जा सकते हैं। करियर में पर्दे के पीछे की तैयारी भविष्य में लाभ देगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और शिव पूजा लाभकारी रहेगी।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 2
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कन्या राशिफल: व्यक्तित्व में आत्मविश्वास बनाए रखें

कन्या राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच का दिन है। कार्यक्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी और धन से जुड़े मामलों में स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि खर्च और मानसिक तनाव को लेकर सावधान रहें। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। शिव पूजा आज विशेष रूप से मन को सुकून दे सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 6
उपाय: भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें।

तुला राशिफल: रिश्तों को लेकर मन में चलता रहेगा मंथन

तुला राशि वालों के मन में निजी रिश्तों और भविष्य को लेकर आत्म-मंथन जारी रह सकता है। बड़े व्यक्तिगत फैसले आज टालना बेहतर होगा। आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में कल के मुकाबले अस्थिरता कम होगी। नया वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। दोस्तों के दबाव में आकर गलत आदतों से दूर रहें। करियर में प्रगति के संकेत हैं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 11
उपाय: शुक्रदेव को सफेद मिष्ठान अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल: करियर का बोझ अब हल्का पड़ेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर से जुड़ी मानसिक उलझन और काम का दबाव कुछ कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसलों में पहले के मुकाबले स्पष्टता आएगी, फिर भी बड़े निर्णय लेने से पहले पूरी तरह विचार करें। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक मामलों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है। प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को चोला अर्पित करें।

धनु राशिफल: कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शिक्षा, शोध और गुप्त ज्ञान से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। कोई लंबित अध्ययन या शोध से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। किसी परेशानी में हैं तो गुरु, मेंटर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। भाग्य से जुड़ी अस्थिरता कम होगी और कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
उपाय: बृहस्पति देव को हल्दी और चने की दाल अर्पित करें।

मकर राशिफल: अचानक होने वाले बदलावों में सतर्कता जरूरी

मकर राशि वालों को आज अचानक होने वाले बदलावों और गुप्त मामलों में सावधानी बरतनी होगी। साझेदारी और रिश्तों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। अनपेक्षित आय के अवसर बन सकते हैं। जरूरत से ज्यादा जोखिम लेने से बचें।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
उपाय: शनिदेव को काला तिल अर्पित करें।

कुंभ राशिफल: कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव कम होंगे और ऊर्जा में सुधार महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। धार्मिक या खूबसूरत स्थानों की यात्रा का अवसर मिल सकता है। किसी खास वस्तु या लग्जरी आइटम का उपहार भी मिल सकता है। शिव पूजा से मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 12
उपाय: राहु शांति के लिए बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

मीन राशिफल: सेहत का विशेष ध्यान रखें

मीन राशि वालों के लिए संतान और रचनात्मक कार्यों में शुभता रहेगी। प्रेम जीवन भी अच्छा रह सकता है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक कार्यों में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी अस्थिरता में कमी के संकेत हैं, फिर भी बड़े फैसले सोच-समझकर लें। अचानक होने वाले खर्च से सावधान रहें।

शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 8
उपाय: पक्षियों को चने की दाल या मक्का खिलाएं।