Close

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज; चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली। चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा। सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। सोरेन ने बैठक के बाद कहा कि मैंने सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भी कर सकता है। चुनाव आयोग ने दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।

scroll to top