#प्रदेश

छोटा जिला, बड़ी पहचान — कोरिया ने देशभर में चमकाई छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा

Advertisement Carousel

0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने में कोरिया बना अग्रणी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

 

रायपुर। भारत के जनजातीय अंचलों से उठ रही एक नई आवाज़ ने आज देश का ध्यान खींचा है — यह आवाज़ है छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकिन ऊर्जावान जिले कोरिया की, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को धरातल पर साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है।

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और आदि कर्मयोगी अभियान के सफलतम क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को “सर्वश्रेष्ठ राज्य” घोषित किया और कोरिया जिले को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला बताया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और आदि कर्मयोगी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कोरिया जिले को देश का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया।

कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति के करकमलों से ग्रहण किया। जिले ने नीति और क्रियान्वयन के बीच सेतु बनाते हुए यह दिखाया कि जनजातीय अंचलों में योजनाएँ केवल फाइलों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में उतर सकती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में कोरिया का कार्य देश के लिए प्रेरक उदाहरण बन गया है।

राज्य की ओर से प्रमुख सचिव (जनजातीय विकास) श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने जनजातीय सशक्तिकरण को विकास की केंद्रीय भावना बनाया है। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से राज्य ने दूरस्थ जनजातीय समुदायों तक विकास की पहुँच सुनिश्चित की है।

जनजातीय विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विभाग ने जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यवहारिक रूप दिया है। कोरिया की यह सफलता दिखाती है कि प्रशासनिक दृढ़ता और जनसहभागिता के से विकास की दिशा और गति दोनों सुनिश्चित होती हैं,। छत्तीसगढ़ ने पिछले कुछ वर्षों में जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। आदि कर्मयोगी अभियान ने प्रशासनिक प्रशिक्षण को नई दृष्टि दी है, वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना ने आदिवासी समाज के जीवनस्तर में ठोस सुधार लाया है।