Close

Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat : आज करवाचौथ पूजन के लिए कुछ ही घंटों का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा के लिए सबसे उत्तम समय

करवाचौथ व्रत का महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजन किया जाता है। करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के साथ साथ चंद्र देव की पूजा भी की जाती है। इस बार करवाचौथ का व्रत आज (20 अक्टूबर रविवार) रखा जाएगा। आइए जानते हैं करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

करवाचौथ 2024 व्रत पूजन का शुभ मुहूर्त (Karwa chauth 2024 Puja Shubh Muhurat)
सबसे पहले बता दें कि चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को 6 बजकर 47 मिनट से चतुर्थी तिथि लगेगी और 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक।

करवाचौथ की पूजा के लिए आज चार सबसे शुभ मुहूर्त हैं।
० चल मुहूर्त सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक।
० लाभ चौघड़िया सुबह 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।
० इसके बाद अमृत चौघड़िया सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक।
० इसके बाद शुभ चौघड़िया का मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक।
० इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त में आप करवाचौथ का पूजन कर सकते हैं।

करवाचौथ रात की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
० शाम शुभ चौघड़िया पूजन का मुहूर्त 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक।
० इसके बाद शाम में अमृत चौघड़िया का शुभ मुहूर्त 7 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक।
० इसके बाद चल चौघड़िया रात में 8 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक।
करवाचौथ चंद्रोदय निकलने का समय
० करवाचौथ के दिन रात में 7 बजकर 56 मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा। इसके बाद धीरे धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों में चंद्र देव के दर्शन होंगे।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल
० करवाचौथ के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही पूजा की सामग्री भी विवाहित महिलाओं को ही बांटें।
० इस दिन भोजन का विचार मन में भी न लाएं। और दिनभर मन में गणेश जी के मंत्रों का जप करते रहें।
० चंद्रोदय के बाद विधि विधान से पूजन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।

scroll to top