#प्रदेश

राजभवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह,राज्यपाल डेका ने सभी अधिकारियों -कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजभवन में दीपावली पर्व के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।

दीपावली मिलन समारोह में पद्मश्री श्रीमती उषा बारले ने पंडवानी कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।