Close

29 अक्टूबर को धनतेरस, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना, गाड़ी खरीदने का शुभ समय, चौघड़िया का समय

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, धनपति कुबेर, देवताओं के वैद्य धन्वंतरि की पूजा करते हैं. धनतेरस पर लोग सोना, सोने के आभूषण, चांदी, चांदी के सिक्के, नई गाड़ी, पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन, संपत्ति, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 मिनट का मुहूर्त और सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का शुभ मुहूर्त है. आइए जानते हैं धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना और गाड़ी खरीदने का शुभ समय, दिन और रात के शुभ चौघड़िया मुहूर्त के बारे में.

धनतेरस 2024 शुभ तिथि
धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का शुभारंभ: 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे से
धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का समापन: 30 अक्टूबर, दोपहर 1:15 बजे पर

धनतेरस 2024 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
शाम को 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक.
प्रदोष काल समय: शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक.
वृषभ काल समय: शाम 6 बजकर 13 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक.

धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक.

धनतेरस 2024 गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस तिथि में 30 अक्टूबर को सुबह 06:32 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक.

धनतेरस 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दिन का चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 02:51 पी एम से 04:15 पी एम

रात का चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 07:15 पी एम से 08:51 पी एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 10:28 पी एम से 12:05 ए एम, अक्टूबर 30
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 30
चर-सामान्य मुहूर्त: 01:42 ए एम से 03:18 ए एम, अक्टूबर 30

 

scroll to top