लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 19 नवंबर को संभालेंगे पदभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के नए अध्यक्ष रूपसाय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा 19 नवंबर को पदभार संभालेंगे। इसके लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर के सभागृह में पूर्वान्ह 10: 30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।
अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम , केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, ओ पी चौधरी,टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब,श्यामबिहारी जायसवाल, गजेंद्र यादव, लक्ष्मी रजवाड़े और राजेश अग्रवाल होंगे।





