#प्रदेश #राष्ट्रीय

Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ,सम्राट चौधरी समेत 25 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी हुए शामिल

Advertisement Carousel

पटना। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है। उनके साथ 25 अन्य मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण सामारोह का अयोजन किया गया था। हालांकि, सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बता दें कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को पिछली बार की तरह इस बार भी डिप्टी सीएम बनाया गया है।

श्रेयसी सिंह पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार पासवान, श्रेयसी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश और लखेंद्र कुमार को बिहार के मंत्री पद की शपथ दिलाई।

एक साथ 6 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बाद मंगल पांडेय, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

जमा खान, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जमा खान जेडीयू के विधायक हैं। वहीं, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद बीजेपी कोटे से मंत्री हैं।बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी बिहार सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं, सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, मंगल पाण्डेय को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली.