#प्रदेश

Live Maharashtra Election Result : रुझानों में महायुति गठबंधन का शतक, महा विकास अघाड़ी ने भी पकड़ी रफ्तार

Advertisement Carousel

 



Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स-

महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने पकड़ी रफ्तार
सुबह सवा नौ बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 126, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 84 सीटों पर और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बारामती के रण में भारी पड़ते दिख रहे अजित पवार
बारामती सीट से अजित पवार इस बार चाचा शरद पवार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल अभी तक के रुझानों में अजित पवार छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अजित पवार का बारामती में मुकाबला शरद पवार गुट के नेता और अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार से है।

महायुति गठबंधन की बढ़त बरकरार
महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत महायुति गठबंधन 97 सीटों पर, कांग्रेस नीत महा विकास अघाड़ी गठबंधन 51 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वर्ली सीट से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं, लेकिन उनकी वोटों का अंतर महज 300 के करीब ही है।

महायुति- 97 सीटों
महा विकास अघाड़ी- 51 सीटों पर
अन्य – 10 सीटों पर आगे