Close

आज का पंचांग 24 नवंबर : आज मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

Advertisement Carousel

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, नवमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल-21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। नवमी तिथि रात्रि 10 बजकर 20 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।



पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे मिनट तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 4 बजे से 4 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्योदय के दौरान ही तांबे के लौटे से जल दें।

scroll to top