#प्रदेश

CG Weather Update: प्रदेश में अब हुआ ठंड का अहसास, आउटर में घाना कोहरा, तापमान में भी हुई गिरावट

Advertisement Carousel

रायपुर। प्रदेश में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज अब बदल गया है। हवा में नमी के कारण ठंडक का एहसास होने लगा है। बता दें कि शहर में बीते दो दिनों से लगातार हल्की ​बारिश से अब रूह कंपा देने वाली ठंडक की वापसी हो गई है। लोगों को अब सुबह शाम के समय ठिठुरन सा महसूस होने लगा है। बादलों की वजह से दो​ दिनों से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए हैं।



वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन डिग्री पारा नीचे गिर गया है। अब तो सुबह और शाम के समय घने कोहरे से विजिबलिटी में कमी हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुमान से उत्तर और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।