#प्रदेश

मृत महिला को महतारी वंदन योजना जारी करने मामले में कलेक्टर ने लिए एक्शन, अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी

Advertisement Carousel

बलरामपुर। मृत महिला को महतारी वंदन योजना जारी करने के मामले में जिला के कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। महतारी वंदन जारी करने वाले परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया है। इस मामले में SDM के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया में खबर चली थी कि मृत महिला के नाम महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जा रही थी। ग्रामीणों ने जब सूची देखी, तो उसमें मृत महिला का नाम मिला। इस घटना के बाद ग्रामीण शिकायत करने सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। जिला के कलेक्टर राजेंद्र कुमार ने SDM के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस भी जारी किया है।