#राष्ट्रीय

एक हफ्ते में 4500 फ्लाइट्स रद्द करने के बाद आसमान में फिर उड़ान भरने लगी इंडिगो के विमान, आज भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

Advertisement Carousel

दिल्ली। 1 हफ्ते तक फ्लाइट केंसिल करने के बाद इंडिगो की उड़ाने अब पटरी पर लौट चुकी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है।

इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज (9 दिसंबर) इंडिगो की कुल 67 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे एयरपोर्ट्स के नाम शामिल है। वहीं, इंडिगो की लापरवाही के बाद सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

पिछले 7 दिनों में इंडिगो ने 4500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद की थीं। सरकार का कहना है कि अब वो इंडिगो की फ्लाइट्स में कटौती करके कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को भी दिए जाएंगे।

केरल के तिरुवनंतपुरम में भी आज इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। वहीं, तमिलनाडु में इंडिगो की 41 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी इंडिगो ने 58 आने और 63 उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को रद कर दिया है। देखें पूरी लिस्ट

सरकार ने दी चेतावनी
केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बीते दिन संसद में इंडिगो को चेतावनी देते हुए कहा था कि मामले की जांच शुरू हो गई है। सरकार इसपर ऐसी सख्त कार्रवाई करेगी कि भविष्य में सभी एयरलाइंस के लिए उदाहरण सेट होगा।

नायडू ने देश में नई एयरलाइंस शुरू करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा, देश को कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है और नई एयरलाइंस शुरू करने का ये सबसे सही समय है। इंडिगो अभी देश में 2200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है, जिसे कम किया जाएगा।