विधानसभा इलाके के फार्महाउस में आधी रात छापा… पार्टी कर रहे 22 गिरफ्तार, सात लड़कियां भी शामिल
रायपुर। विधानसभा इलाके के जे डी फार्म हाउस में बुधवार को आधी रात छापा मारकर पुलिस ने पार्टी और हुल्लड़ मचा रहे 22 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमे 15 लड़के और 7 लड़कियां हैं और सभी संपन्न घरों के बताए गए हैं। पुलिस ने आधी रात मिली इस सूचना पर छापा मारकर कि फ़ार्म हाउस में हुल्लड़ चल रही है और नशे की भी आशंका है। इस सूचना पर पुलिस फार्महाउस पहुंची। अफ़सरों के मुताबिक़ पुलिस को देखकर हुल्लड़ और बढ़ गई। इसके बाद पुलिस सभी लड़के-लड़कियों को विधानसभा थाना ले आई। सभी के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात लड़कियों के साथ विकास दास मानिकपुरी गुढियारी, रितिक मिश्रा जीवन विहार, रुपेन्द्र सिंह ठाकुर प्रोफेसर कालोनी, तरनजीतप्रीत सिंह महावीर नगर, आलोक धर दीवान प्रोफेसर कालोनी, शिवम आर्या जीवन विहार कालोनी, हरिओम दूबे जीवन विहार, देवांश ठाकुर सुंदर नगर, देवेन्द्र साहू टेकारी, गौरव जोशी चौबे कालोनी, वैभव पाठक चंगोराभाठा, मनीष वर्मा मांढर, निखिल वर्मा मांढर, जय प्रकाश भुरकोनी और दीपक धीवर छपोरा शामिल हैं। सभी संपन्न परिवारों के बताए गए हैं।
पुलिस ने इसी मामले में जेडी फार्म के संचालक अमन दुलानी डॉल्फिन प्लाजा दलदल सिवनी के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की है।





