Close

आज कोर्ट में पेश होंगे केजरीवाल ,शाम छह बजे तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद; कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।

आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
‘हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है’
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है। यह एक राजनीतिक पार्टी को खत्म करने की कोशिश है। हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है, आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। क्या कोई आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?’

‘इनकी राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में होने था’
एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद कपिल मिश्रा (उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली) ने कहा, ‘ये गिरफ्तारी सुनिश्चित थी। छह साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।’

हमें सीएम केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है: आतिशी
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, ‘देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।’

 

scroll to top