मुंबई। मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज का दिन स्टॉक मार्केट के लिए अहम रहने वाला है। सेंसेक्स करीब 3658 अंकों की गिरावट के साथ 72,809 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1,151 अंकों की गिरावट है, ये 22,112 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुबह में सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। India VIX में आज 30 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है।
शुरआती रुझानों में गिरावट के साथ बाजार में रिकवरी आती दिखी। सेंसेक्स 1,000 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी 350 अंक ऊपर आया। निफ्टी मिडकैप भी 1037 अंक ऊपर। निफ्टी स्मॉलकैप 341 अंक ऊपर, India VIX में करीब 14% की तेजी दर्ज हो रही।
11:02 बजे सेंसेक्स 3257.88 (4.26%) अंक गिरा ये 73,210.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 973.70 (4.19%) अंक गिरा, ये 22,290.20 के स्तर पर कर रहा कारोबार
10:53 बजे सेंसेक्स 2495.25 (3.26%) अंक गिरा ये 73,973 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 810.65 (3.48%) अंक की गिरावट रही, ये 22,453.25 के स्तर पर कर रहा कारोबार
10:25 बजे सेंसेक्स 1700.81 (2.22%) अंक गिरकर 74,767.97 के स्तर और निफ्टी 508.45 (2.19%) अंक टूटा, ये 22,755.45 के स्तर पर कर रहा कारोबार।
9.30 बजे सेंसेक्स 2695.57 (3.53%) अंक गिरकर 73,773.21 के स्तर, वहीं निफ्टी 769.35 (3.31%) अंक गिरकर 22,494.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सरकारी शेयरों में दबाव
आज Nifty PSE इंडेक्स में 3.5% तक की गिराटव देखने को मिली। इस इंडेक्स के 20 स्टॉक्स गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आए। इस इंडेक्स से NHPC, REC जैसे स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। इस इंडेक्स में शामिल नहीं होने वाले सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स की बात करें SJVN, Bharat Electronics, IRCTC और RVNL में 10% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।