Close

आज का राशिफल 26 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कृष्ण पंचमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप थोड़ा संभलकर रहें। नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता और पिता और पत्नी में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इस कारण वाद विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है परंतु आपके विरोधी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे ।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें। नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

 

scroll to top