Close

Indigo Flight : दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

Advertisement Carousel

 



दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सूचना पर विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान की आपात लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट के विमान एसजी 2696 की तकनीकी खराबी आने के बाद वापस हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के लेह में उतरने के लिए परिचालन प्रतिबंधों के कारण इसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

वापस लौटी हैदराबाद
हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट एसजी 2696 विमान में तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान सुबह 6:10 बजे उड़ना था, लेकिन यह 6:19 पर उड़ा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। पीआरओ जीएमआर ने बताया कि विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लाया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

 

scroll to top