#त्योहार-पर्व

Shardiya Navratri 2025 : जानें नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त अपने शहर के अनुसार

Advertisement Carousel

नवरात्रि में घट स्थापना यानी कलश स्थापना का बड़ा महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों का दिव्य अनुष्ठान मान जाता है। ऐसे में अनुष्ठान के लिए कलश की स्थापना की जाती है। इसे शांति कलश कहा जाता है। शांति कलश की स्थापना के बाद ही दुर्गा पूजा अनुष्ठान का आरंभ माना जाता है। इसलिए दुर्गा पूजा में शांति कलश की स्थापना का मुहूर्त बहुत महत्व रखता है। इसलिए दुर्गा पूजा में शुभ मुहूर्त देखकर ही कलश स्थापना करने का विधान है।

शांति कलश की स्थापना करते समय कलश में सातों समुद्र, सभी नदियों, देवी देवताओं, दिक्कपालों का आह्वान किया जाता है। फिर इनकी पूजा की जाती है। इसके बाद संपूर्ण कलश में शुभ तत्वों को संभाले हुए भगवान गणेश जी विराजमान होकर कार्य को निर्विघ्न होने का आशीर्वाद देते हैं इसलिए संपूर्ण रूप से कलश को विघ्नहर्ता गणेश का स्वरूप माना जाता है।
अबकी बार 22 सितंबर दिन सोमवार को नवरात्रि का आरंभ शुभ संयोग में हो रहा है। इस दिन सूर्योदय से ही आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि व्याप्त रहेगी। और साथ ही दिन में 11 बजकर 24 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनेगा। और इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। लेकिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजे तक राहुकाल भी व्याप्त रहेगा। ऐसे में राहुकाल का त्याग करके दुर्गा पूजा अनुष्ठान के लिए कलश स्थापना करें। शास्त्रों के अनुसार गृहस्थजन घर पर सुबह के समय 7 बजकर 30 बजे से पहले और 9 बजे के बाद घट स्थापना करें तो यह उत्तम होगा। जबकि पूजा पंडाल में अभिजीत मुहूर्त में दुर्गा पूजा के लिए घट स्थापना करना शुभ रहेगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1) दिल्ली – सुबह 06:13 से 07:29 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:38 तक
2) मुंबई – सुबह 06:31 से 07:20 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 12:07 से 12:55 तक
3) कोलकाता – सुबह 05:28 से 07:16 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:05 से 11:53 तक
4) चेन्नई – सुबह 06:01 से 07:22 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:37 से 12:26 तक
5) जम्मू – सुबह 06:23 से 08:19 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:59 से 12:47 तक
6) शिमला – सुबह 06:13 से 07:08 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:38 तक
7) चण्डीगढ़ – सुबह 06:15 से 07:09 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:51 से 12:40 तक
8) जयपुर – सुबह 06:19 से 07:10 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:44 तक
9) लखनऊ – सुबह 05:59 से 07:15 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 12:07 से 12:56 तक
10) वाराणसी – सुबह 05:50 से 07:20 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:34 से 12:23 तक
11) भोपाल – सुबह 06:10 से 07:01 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:26 से 12:15 तक
12) बंगलुरू- सुबह 06:13 से 07:28 तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:36 तक
13) देहरादून – सुबह 06:16 से 07:04 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:37 तक
14) रायपुर – सुबह में 05:56 से 07:25 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:46 से 12:35 तक
15) पटना – सुबह में 05:42 से 07:32 मिनट तक इसके बाद अभिजीत मुहूर्त 11:18 मिनट से 12:06 तक