#प्रदेश

न्यौता भोज मे स्कूली बच्चो को परोसा गया स्वादिष्ट भोजन,गांव के बुजुर्ग,महिला,पुरूष का किया गया सम्मान

Advertisement Carousel

 

पत्थलगांव। न्यौता भोज मे स्कूली बच्चे तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान पाकर बेहद खुश नजर आये। ग्राम सुरेशपुर के माध्यमिक शाला मे स्व.धर्मदेव त्रिपाठी के पुत्र विजय त्रिपाठी द्वारा न्यौता भोज का आयोजन किया था। दरअसल न्यौता भोज की परंपरा छत्तीसगढ शासन एवं केन्द्र सरकार की एक दुरवर्ती सोच का परिचायक है,इस भोज का उददेश्य खुशी के पलो को स्कूली बच्चो के बीच लजीज पकवान परोसकर यादो को सहेजना था। आज सुरेशपुर के माध्यमिक शाला के बच्चे न्यौता भोज के तहत लजीज पकवान खाकर बेहद खुश नजर आये। इस मौके पर पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितुराज सिंह,स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक एवं भारी संख्या मे ग्रामीण मौजुद थे। जशपुरांचल के संपादक विजय त्रिपाठी ने ग्राम सुरेशपुर के पांच बुजुर्ग पुरूष एवं पांच महिलाओ को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

उनका कहना था कि बुजुर्गो का सम्मान भगवान की चैखट मे मस्तक झुकाने के समान है। उन्होने ग्राम सुरेशपुर से अपनी पैतृक यादो को साझा करते हुये वहा के स्कूल मे अपनी प्रारंभिक शिक्षा के संबंध मे मौजुद लोगो को जानकारी दी। दरअसल 1932 के दशक मे स्व.धर्मदेव त्रिपाठी ने ग्राम सुरेशपुर से ही अपनी जीविका प्रारंभ की थी,जिसकी वजह से त्रिपाठी परिवार का स्नेह एवं लगाव ग्राम सुरेशपुर से काफी घनिष्ठ है। आज जशपुरांचल प्रेस के स्थापना दिवस पर त्रिपाठी परिवार की ओर से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के बच्चो के बीच न्यौता भोज का आयोजन किया,जिसमे मौजुद मुख्य अतिथी एस.डी.एम रितुराज सिंह ने सकारात्मक सोच के साथ किये गये कार्यो मे प्रशंसा एवं सार्थक परिणाम आने की बात कही। उन्होने सभी स्कूली बच्चो को न्यौता भोज कार्यक्रम के बीच मे त्रिपाठी परिवार द्वारा प्रदत पाठयसामग्री का वितरण किया। एस.डी.एम रितुराज सिंह ने स्कूली बच्चो को फूलमाला पहनाकर न्यौता भोज मे आमंत्रित किया। वरिष्ठ समाजसेवी हरगोविंद अग्रवाल ने स्कूली बच्चो को अपना लक्ष्य प्राप्ति होने तक डटकर मुकाबला करने की सिख प्रदान की।।