#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने आज भी बारिश के लिए जारी की चेतावनी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर आ गए। इतना ही नहीं लगातर हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब-अब धीरे धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार बनने की बात कही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा और इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी। बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए राहत मानी जा रही है। खेतों में नमी बने रहने से फसल अच्छी तरह पक सकेगी। हालांकि लगातार वर्षा से कटाई में देरी हो सकती है।