#प्रदेश

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग का अनोखा कारनामा, भाजपा पार्षद को ही दे दी अनुकंपा नियुक्ति

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। जैसे ही ये बात सामने आई तो छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं,की इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। मामले के सामने आने का बाद अब सरकार इस पर क्या एक्शन लेती है ये देखना होगा।