#प्रदेश

20 अक्टूबर तक होगी मानसून की विदाई, ठंड की दस्तक के बीच कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अब सुबह कोहरे की छटा दिखाई दे रही है। ठंड की दस्तक के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के लिए अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विब्भाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠

वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरते और बिना किसी आवश्यक कार्य के खुली जगहों में ना जाने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।