आज का राशिफल 24 अक्टूबर : मिथुन, सिंह और मकर राशि पर सितारे हैं मेहरबान,मिलेगा भास्कर योग से शुभ लाभ, जानें भविष्यफल
मेष राशि,आप आज मान सम्मान और लाभ पाएंगे
आज मेष राशि के लोगों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के जातकों को फायदा होगा। आज आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे आज आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन सुखद बीतेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज तुलसी माता को दूध से अर्घ्य देना चाहिए।
वृषभ राशि,चतुर बुद्धि का लाभ पाएंगे
वृषभ राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं इनसे आपको सतर्क रहना होगा। आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आज शाम के समय आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जा सकते हें।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
मिथुन राशि, फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है
मिथुन राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। कोई पुराना लेनदेन भी आपका आज चुकता कर सकते हैं। नौकरी में आज आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने वाला आपकी किसी बात का बुरा न माने। आज आपको अपने व्यवहार के साथ साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि,परिश्रम से सफलता पाएंगे
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन चंद्रमा के नीच राशि मे होने से आपको संयम से समझदारी से काम लेना होगा। आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफलता पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आज रात किसी आध्यात्मिक महापुरुष से आपकी बहस हो सकती है। आप एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति खुद को आपसे जुड़ने के प्रयत्न करेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना होगा।
सिंह राशि, लंबित काम आज पूरे होंगे
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दान पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आज अपने पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। बिजनेस के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र का जप करें, ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
कन्या राशि, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के परामर्श से व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
तुला राशि, आपका दिन आज मिलाजुला रहेगा
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की आशंका है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि, लाभ के साथ खर्चीला दिन
आज चंद्रमा का गोचर दिन रात आपकी राशि में बुध के साथ होगा। बुध भी आज आपकी राशि से गोचर करेंगे ऐसे में आज का दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आपको आज क्रोध को पीना होगा नहीं तो आपके करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
धनु राशि, उधार और लोन से आपको आज बचना चाहिए
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप परिवार के साथ तालमेल बनाकर चल पाएंगेो। घर के लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से लोन लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा। मामा के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य देना शुभ रहेगा।
मकर राशि, दोस्तों से सहयोग पाएंगे
आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो आज बात बन सकती है। आपको बिजनेस में अच्छी कमाई भी मिलेगी।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि, धन और सुख पाएंगे
आज आपको आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।
मीन राशि, शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा
आज आपको ननिहाल पक्ष से भी सम्मान मिल सकता है, लेकिन नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।





