आज का राशिफल 24 नवंबर : आज बना है चंद्राधि योग, कर्क,कन्या और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए दिन लाभदायक
मेष राशि, धन फंस सकता है, समझदारी से काम लें
मेष राशि के लिए आज सोमवार का दिन बता रहा है कि, कारोबार व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी, धन फंस सकता है। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटी-छोटी सी बात को लेकर परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। संतान की वजह से आज आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में कोई नया काम या प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि,कुछ नए अवसर मिल सकते हैं
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के पहले दिन भाग्य आपको लाभ का मौका प्रदान करेगा। आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है इसलिए आज गृहस्थी के साथ सेहत के मामले में भी संयम बरतने की जरूरत है। आय में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। लव लाइफ के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
मिथुन राशि,दिन भर व्यस्त रहेंगे
मिथुन राशि के लिए आज सोमवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा। खर्च आज आपका बढा रहेगा कुछ अनचाहे खर्च भी आजो होने वाले हैं। बैंक से संबंधित काम में आपको सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
कर्क राशि,भाग्य आज लाभ दिलाएगा
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा। कारोबार व्यापार में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आपको कोई अच्छी डील भी मिलेगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्यार और सम्मान मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आज आपको किसी पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है। किसी सगे संबंधी की आपको आज मदद करनी होगी। विदेश से फायदा मिल सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
सिंह राशि,आय व्यय में संतुलन बनाकर चलें
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना होगा। दफ्तर में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे और आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। राजकीय पक्ष से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। अचानक आने वाला खर्च आज तनाव दे सकता है। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ रोटी खिलाएं।
कन्या राशि, जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत आज कुछ नरम गर्म रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने कुछ पेंडिंग काम को निपटाना होगा। आज आप अपनी माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज उपहार भी मिल सकता है। कारोबार में आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। आपका अटका धन भी आज मिलने का योग बना हुआ है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।
तुला राशि,आज भाग्य सुख और आनंद प्रदान करेगा
तुला राशि के लिए आज सोमवार का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज भाग्य सुख और आनंद प्रदान करेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। संतान से भी आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है, लेकिन सभी पक्षों पर विचार कर लेना बेहतर होगा। आज आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों और सगे संबंधियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि,कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। पूर्व में किए गए काम का आपको आज लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप सुखद समय बिताएगे। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढेगा। भाई बहन से भी आज आपका तालमेल बना रहेगा। आपके परिवार में आज कोई शुभ कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। किसी संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई अधूरा अटका काम आज पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।
धनु राशि, कमाई का मौका पाएंगे
धनु राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में आज किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आज आप जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जो जातक शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनको लाभ का कुछ विशेष मौका मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी के पौधे को जल दें और दीप भी दिखाएं।
मकर राशि,आर्थिक लाभ मिलेगा
मकर राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य कुछ नया ओर रोमांचक करने का मौका प्रदान करेगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति से आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष को आज कमजोर न समझें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी मित्र का सहयोग आज आपके काम आएग। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम मिलेंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि, समस्याओं का समाधान होगा
कुंभ राशि के लिए आज का दिन कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से आज संबंध मधुर रहेंगे और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज आपको अपने काम से काम रखना होगा। विरोधी भी आज आपकी कार्यकुशलता की तारीफ कर सकते हैं। शाम का समय आज आपका व्यस्तता में बीतेगा। किसी सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर ओम नमो नारायण मंत्र का जप करना चाहिए।
मीन राशि, दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा
आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। आपका कोई जरूरी का आज दोपहर के बाद पूरा हो सकता है। नौकरी में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कुछ नया मौका मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। किसी मित्र या मेहमान से मिलने का आपको मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।





