सद्भावना साहित्य संस्थान के काव्य संध्या में बही काव्य धारा, साहित्यकारों का हुआ सम्मान
रायपुर। सद्भावना साहित्य संस्थान ने रविवार को वृंदावन हाल रायपुर में काव्य संध्या का आयोजन किया गया अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम त्रिपाठी कोंडागांव और कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश शर्मा योगी एवं संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी द्वारा किया गया कार्यक्रम में पधारे 55 साहित्य कारों का लाहोटी मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सुषमा पटेल, दलजीत कौर,आरव शुक्ला, विवेक भट्ट, कल्याणी तिवारी, हर्षिता,रुनाली चक्रवर्ती, हेमा पेगियार, और 55कवियो के काव्य पाठ से कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कवियों द्वारा प्रस्तुत रचना पर तालियों की बौछार और वाह-वाह से सदन गूंजता रहा.





