#crime #प्रदेश

सुकमा के SDOP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला,दुर्ग से दंतेवाड़ा पहुंचे हमलावर, जानें हमले की वजह

Advertisement Carousel

दंतेवाड़ा। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने क्षेत्र के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया है। हमले में एसडीओपी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर डिवाइडर से दोनों हाथ बांधकर जमकर धुनाई की। वहीं आरोपी के साथ ही इस हमले में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी की पहचान रविशंकर साहू निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी युवक और महिला ऑफिसर डीएसपी पर हमला करने के लिये दुर्ग से दंतेवाड़ा तक का सफर किये। सूत्रों की मानें, तो सुकमा जिले में पदस्थ एसडीओपी वर्मा न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में 19 दिसंबर को जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। इस दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में युवक और महिला ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। एसडीपीओ जैसे ही वाहन से नीचे उतरे तभी अचानक से आरोपी युवक ने उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर कोतवाली थाने से आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

ऐसी चर्चा है और कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि एसडीओपी वर्मा सुकमा से पहले दुर्ग में पदस्थ थे, जिनकी आरोपी महिला से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने शायद इसी नाराजगी के चलते इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।

 

एसडीओपी साहब पर लगे हैं यह आरोप
‘रंगीन मिजाज’ एसडीओपी तोमेश वर्मा पर वर्ष 2024 में दुर्ग जिले में मोहन नगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी वर्मा ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़ित महिला के मुताबिक, जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में डीएसपी घर आया था। इस दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ गई।

घर में अकेली थी महिला
पीड़िता का आरोप है कि 31 अगस्त 2024 को शाम साढ़े सात बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन वह घर में अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। इस दौरान महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया। महिला छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला।

 

पति को सुनाई थी आपबीती
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना-जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर हैं। डीएसपी महिला के घर गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला ने इस घटना के संबंध अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी। पति-पत्नी ने बदनामी के डर से पहले यह बात छिपाई। इस घटना से दुखी महिला सहम गई थी। एकदम चुपचाप रहने लगी थी। किसी से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में एफआईआर कराने के लिये कहा। इसके बाद मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।