#राष्ट्रीय

Budget 2026-27 : जानें एक नजर में निर्मला सीतारमण का बजट , 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, 3 आयुर्वेदिक AIIMS, मेडिकल टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्ट…

Advertisement Carousel

दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने Bio Pharma Shakti की घोषणा की, जिसमें अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार Semiconductor Mission 2.0 शुरू करेगी और इंडस्ट्री‑लैड रिसर्च पर फोकस करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि का ऐलान किया. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

पिछले बजट FY25‑26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) 11.21 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था. निर्मला सीतारमण ने यह बजट भाषण उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026 को मंजूरी दे दी.

लगातार सुधारों से तेज़ आर्थिक विकास
सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

 

केंद्रीय बजट पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘…यह बजट जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरता है. इसके अलावा, यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को मजबूत आधार प्रदान करता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं. इस बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 78 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं… ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इस बजट ने देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को बल दिया है… इस वर्ष, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 21 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। इसके लिए 18 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है… संक्षेप में, यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को मजबूत करता है…’

यह बजट ‘सुधार एक्सप्रेस’ को नई गति प्रदान करेगा- पीएम मोदी
केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है. यह बजट उस ‘सुधार एक्सप्रेस’ को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा जिस पर भारत आज सवार है. ये अभूतपूर्व सुधार भारत के साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए असीमित अवसर प्रदान करते हैं.’

बजट पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026 पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है.

‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है- नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट कर कहा कि बजट 2026 भारत को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है.

नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट किया कि Union Budget 2026 इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की विकास यात्रा के केंद्र में रखता है. उन्होंने लिखा कि कनेक्टिविटी, मैन्युफैक्चरिंग डेप्थ और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस करते हुए यह बजट विश्व‑स्तरीय, फ्यूचर‑रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्णायक दिशा तय करता है.

• 20 नए नेशनल हाईवेज़, ताकि लॉजिस्टिक्स और इंटर‑रीजनल मोबिलिटी मजबूत हो

• 7 हाई‑स्पीड रेलवे कॉरिडोर, जिससे पैसेंजर और फ्रेट एफिशिएंसी बढ़े

• रेयर अर्थ कॉरिडोर- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में, ताकि क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन और स्ट्रैटेजिक इंडस्ट्री को मजबूती मिले

 

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को स्केल‑अप करने के लिए बजट में प्रस्ताव:

• Biopharma SHAKTI- लाइफ‑साइंसेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए

• India Semiconductor Mission (ISM) 2.0- चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को गहराई देने के लिए

• Electronics Components Manufacturing Scheme- वैल्यू‑चेन इंटीग्रेशन बढ़ाने के लिए

• 3 केमिकल पार्क, क्लस्टर‑आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए

• 200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पुनर्जीवन की योजना, जिससे प्रोडक्टिविटी और रोजगार बढ़े

सरकार Tier‑II और Tier‑III शहरों पर ध्यान जारी रखेगी.

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर- जो नए ग्रोथ सेंटर, इनnovation हब और रोजगार के बड़े स्रोत बन रहे हैं- इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता सूची में शामिल होंगे.