#प्रदेश

CG Accident : राजधानी के सिविल लाइन में ट्रेलर ने स्कूली बच्चों को लिया चपेट में, स्कूटी के उड़े परखच्चे, दो की मौत

Advertisement Carousel

रायपुर। सिविल लाइन में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, ट्रेलर वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक राजभवन-सीएम हाउस रोड में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए है।

वाहन ट्रैफिक पुलिस की बताई जा रही है, हादसे के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही पुलिस के क्रेन वाहन (टो ट्रक) ने छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सेंट्रल बैंक रोड पर मोड़ पर स्कूटी को तेज ठोकर मारा। यह अंधा मोड़ भी है। इसमें लड़के की मौत हुई है और लड़की की हालत गंभीर है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।