जिम्बाब्वे ने बनाया टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया
स्पोर्ट्स न्यूज़। जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से मात देकर सभी को चौंका दिया। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए, और जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे ने इस संस्करण के 19वें मुकाबले में 2021 की टी20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
टी20 विश्व कप में है शत प्रतिशत रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी20 में दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। दोनों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम और दो बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है। सिकंदर रजा की टीम का टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी अब तक कंगारू जिम्बाब्वे की टीम को इस टूर्नामेंट में हरा नहीं पाए हैं।
किस तरह भारत के लिए शुभ है जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया को हराना
0 जिम्बाब्वे ने 1983 में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और उस वक्त कपिल देव की अगुआई वाली टीम चैंपियन बनने में सफल रही थी।
0 जिम्बाब्वे ने नॉटिंघम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया। वनडे विश्व कप में जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर यह एकमात्र जीत है।
0 इसी तरह जिम्बाब्वे ने केपटाउन में 2007 टी20 विश्व कप में ग्रुप बी के मुकाबले में कंगारू टीम को पांच विकेट से हराया था।
0 2007 में फिर भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर विश्व कप का ताज अपने नाम किया था।
0 अब एक बार फिर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में हराया है तो क्रिकेट फैंस में इस बात की दिलचस्पी बढ़ गई है कि क्या एक बार फिर भारत विश्व विजेता बनने के करीब है?





