छत्तीसगढ़ का बजट सत्र और साय सरकार का तीसरा बजट 23 फरवरी से ,24 को पेश होगा बजट
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया जाएगा। बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे।
बजट को नई थीम और नए विज़न के साथ तैयार किया गया है। इसे वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है। यह ‘विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
योजना और रोडमैप
वित्त मंत्री के अनुसार, इस बजट में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों योजनाएं शामिल हैं। बजट में एक स्पष्ट रोडमैप दिखेगा जो राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करेगा।
वित्तीय लाभ और मदद
ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान सरकार हर साल राजीव गांधी योजना से अधिक राशि प्रदान कर रही है। खासकर माता-बहनों के खातों में लगभग 8000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया
वित्त मंत्री का कहना है कि उनकी सरकार ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में जितनी राशि नहीं दी, उससे अधिक राशि अब लाभार्थियों को प्रतिवर्ष मिल रही है।





