#प्रदेश

Breaking : IAS अवार्ड: छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों को आईएएस में नियुक्ति,आदेश जारी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है।

नियुक्ति का विवरण

अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की गई है। नियुक्ति 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध की गई है।

चयनित अधिकारी

नियुक्त किए गए सात अधिकारी इस प्रकार हैं:

तीरथराज अग्रवाल

लीना कोसम

सौमिल रंजन चौबे

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

सुमित अग्रवाल

संदीप कुमार अग्रवाल

आशीष कुमार तिकारिहा

नायब तहसीलदार से IAS तक का सफर

दुर्ग जिले के निवासी बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने छत्तीसगढ़ में एक विशेष कीर्तिमान स्थापित किया है। वे पहले नायब तहसीलदार पद से राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और अब IAS अधिकारी बने। उनका चयन अविभाजित मध्य प्रदेश में वर्ष 1993 में नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने अभनपुर में नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पद पर सेवाएं दीं।

वर्ष 2010 में उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ। इसके बाद वे रायपुर में लंबे समय तक अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। अब उन्हें IAS अवार्ड मिलने से उनका प्रशासनिक सफर और भी सम्मानजनक बन गया है।