उदयपुर में बजेगी शहनाई: रश्मिका और विजय की शाही शादी 26 फरवरी को
एंटरटेनमेंट न्यूज़। फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। खएंटरटेनमेंट न्यूज़। बरों के अनुसार, दोनों की शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शाही अंदाज़ में आयोजित की जाएगी।
विवाह समारोह उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के प्रसिद्ध होटल आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, करीब 230 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है और सभी 117 कमरे पहले से आरक्षित कर दिए गए हैं। मेहमान 24 फरवरी को होटल में ठहरेंगे, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे।
निजी समारोह और कड़ी सुरक्षा
शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है। केवल परिवारजन और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। आयोजन के दौरान ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रहेगी, ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक न हो सके। इसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वायरल वेडिंग कार्ड और तैयारियां
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड सामने आया, जिसमें 26.02.26 की तारीख के साथ छोटे और निजी समारोह का उल्लेख था। रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह में दिल्ली का एक प्रसिद्ध बैंड प्रस्तुति देगा और हैदराबाद से अनुभवी वेडिंग प्लानर को बुलाया गया है।
हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन
उदयपुर में विवाह के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह आयोजन बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
पहले कर चुके हैं सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया।
फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन प्रशंसकों में इस शाही शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।





