CG Police Transfer List: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, DGP ने किया आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में संगठनात्मक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है।
सूची में 29 थाना प्रभारियों और 1 उपनिरीक्षक के नाम शामिल हैं। यह आदेश सीधे डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।
यह कदम पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया माना जा रहा है।






