#प्रदेश

पत्रकारों के स्वास्थ्य पर जोर: “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम में संतुलित जीवनशैली का संदेश, सम्मानित भी हुए वरिष्ठ

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर के होटल आदित्य में हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य व्यस्त और तनावपूर्ण पत्रकारिता जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं, लेकिन अक्सर अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

आयोजक मेघा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रख सकें।

इस अवसर पर मोहन तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही कई वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को भगवान हनुमान की चित्र प्रतिमा भी भेंट की गई, जो उनके उज्ज्वल भविष्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

इस आयोजन ने पत्रकार समुदाय को यह संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य ही समृद्ध जीवन की कुंजी है और व्यस्त दिनचर्या के बीच भी स्वयं की देखभाल बेहद आवश्यक है।

“सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेघा तिवारी, सीमा छाबड़ा एवं असीम सहगल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप साहू, वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन, गंगेश द्विवेदी, दिनेश सोनी, अफरोज ख्वाजा, ओम देवांगन, दिनेश यादव, अमित मिश्रा, पंकज दास, शकुंतला तरार, विनीता मंडल हलदार, मीनल दीवान, सुधा दास, सैयद सलमा, अंबिका मिश्रा, प्रीती जोशी एवं तनु दास सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।