#प्रदेश

वैदिक रीति से संपन्न हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, 11 बटुकों ने धारण किया जनेऊ

Advertisement Carousel

 

रायपुर। विगत दिवस आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में पं. यामिनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए बटुकों एवं उनके परिजनों में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। उपस्थित परिवारजनों ने कहा कि इस प्रकार के पुनीत आयोजन समाज में समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को सुदृढ़ करते हैं। विगत छह वर्षों से निरंतर आयोजित इस संस्कार में शामिल होना उन्होंने अपना सौभाग्य बताया।

संस्कार के अवसर पर हल्दी, चिकट, अठबम्हना, दीक्षा, बारात आदि सभी पारंपरिक विधियों का विधिवत निर्वहन किया गया। आयोजन के दौरान पं. यामिनी शर्मा द्वारा अपने स्वर्गीय ससुर श्री नंदलाल गौरहा की पुण्यतिथि पर शीतल पेय का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर आयोजिका ने गुरु सान्निध्य प्रदान करने हेतु पूज्य गुरुदेव डॉ. इंदु भावानंद जी, छोटे महाराज एवं आश्रम मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

उपस्थित प्रमुख सदस्यों में पं. अंजू पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), पं. नंदिनी शर्मा (वरिष्ठ सदस्य), पं. पूर्णिमा पांडेय, सावित्री मिश्र (प्रदेश सचिव), ज्योति शर्मा (जिलाध्यक्ष), कल्याणी तिवारी (संभागाध्यक्ष), गीतांजलि शर्मा, मंजू तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष), शैलजा तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), मंजू चौबे (मीडिया प्रभारी), सरोज पाण्डेय, ईश्वरी मिश्रा, अन्नपूर्णा शर्मा, किरण शर्मा, रेणुका दिवान, कमलेश्वरी तिवारी, रेखा शर्मा, रेखा तिवारी, लक्ष्मीबाला, शकुन तिवारी, ऊषा तिवारी, इंद्राणी, शिखा, प्रतिमा, रोहिणी, लता शर्मा, सविता पांडेय, हिमांशी तिवारी, तेजेश्वरी, भारती दुबे, कुसुम, देवकुंवर, मीना, मेधा, खुशबू, हेमकुमारी, ऊषा किरण सहित बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे।