#प्रदेश

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।

आयोग के अनुसार पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम
6 जून 2026 – भाषा एवं निबंध
7 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II
8 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV
9 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-V

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

आयोग ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक, SMS या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।