#धार्मिक

11 अगस्त का राशिफल: जानें आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

आज का राशिफल: 11 अगस्त 2026

Advertisement Carousel

मेष: परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। भाई-बहन से बातचीत में संयम रखें। करियर में सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4 | उपाय: चने की दाल का दान करें।

वृषभ: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। दोस्तों का साथ मन को सुकून देगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8 | उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें।

मिथुन: व्यक्तित्व में ऊर्जा और तीव्रता रहेगी। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 12 | उपाय: ठंडे जल से स्नान करें।

कर्क: आत्मविश्वास और भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1 | उपाय: चांदी के पात्र में पानी पिएं।

सिंह: आत्मचिंतन के लिए दिन अच्छा है। गुप्त बातों को दूसरों से साझा न करें। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 6 | उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या: करियर में तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें। कार्यस्थल पर बातचीत में संयम रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9 | उपाय: गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

तुला: करियर और सम्मान के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 2 | उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। कागजी काम में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 5 | उपाय: हनुमान मंदिर जाकर चोला चढ़ाएं।

धनु: आत्मचिंतन से पुरानी उलझनें दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद से बचें और बड़े खर्च फिलहाल टालें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11 | उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर: पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कामकाज में जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है। करियर में मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3 | उपाय: बेसहारा व्यक्ति का अपमान न करें।

कुंभ: प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 7 | उपाय: सरसों के तेल का पराठा बनाकर आवारा कुत्ते को खिलाएं।

मीन: संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। घर-परिवार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: हल्का बैंगनी | शुभ अंक: 10 | उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।