CGPSC Mains 2025 का रिजल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित,265 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। राज्य की 20 विभिन्न सेवाओं में कुल 265 पदों पर भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है।
6 से 9 जून तक हुई थी मुख्य परीक्षा
CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 से 9 जून 2025 तक किया गया।
21 सितंबर को संभावित इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में सफल 608 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की संभावित तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित साक्षात्कार से एक दिन पहले आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन
इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।साक्षात्कार के लिए चयनित सभी 608 अभ्यर्थियों की सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है।





